मनुस्मृति शूद्रों की पशुवत जीवन संहिता है
मनुस्मृति का विवेचनात्मक ढंग से अध्ययन करने पर ज्ञात होता है कि यह एक विवादास्पद रचना है जिसे किसी मनु नामधारी व्यक्ति ने लिखा था। हालांकि यह कहा जाता है कि यह वेदों की तरह ईश्वरीय वाणी है लेकिन यह सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी के अलावा कुछ भी नहीं है क्योंकि इसके अनेक प्रमाण इसमें ही अंतर्निहित हैं।
हिंदुओं की आचार संहिता बताये जाते रहे इस ग्रंथ की रचना सम्भवतः ईसा पूर्व दूसरी-तीसरी शताब्दी में की गई होगी।
यह सोचने को बाध्य करता है कि—
इस तरह स्वयं को 'संपूर्ण वेदों के ज्ञान से पूर्ण' की गर्वोक्ति सामान्यतः लोक-शिष्टाचार के विरुद्ध है। यही नहीं—
अब यदि मान लिया जाये कि मनुस्मृति ईश्वरीय वाणी है तो फिर स्वयं ईश्वर को अपनी बात कहने के लिए धर्मज्ञ मुनिजनों का आश्रय लेना क्यों आवश्यक हुआ होगा?
इस चर्चित पुस्तक में जगह-जगह पर जहां परस्पर विरोधी बातें लिखी गई हैं, वहीं ब्राह्मणों तथा क्षत्रियों के प्रति सदाशयता और शूद्रों व स्त्रियों के प्रति अमानवता का भी समावेश किया गया है। यदि सभी जीव-जंतुओं में परमेश्वर का वास है तो फिर इस ईश्वरीय वाणी में यह भेदभाव क्यों है? उसे तो सबके लिए एक समान होना चाहिए।
यह समझा जा सकता है कि ऐतिहासिक रूप से ब्राह्मण/क्षत्रिय राजवंशों के प्रभुत्व वाले कालखंड में ब्राह्मण, क्षत्रिय तथा वैश्यों से इतर अनार्य शूद्रजनों को युद्ध में परास्त कर या फिर अन्य उपायों से अपना अधीनस्थ बनाया गया। यह पुस्तक बताती है कि उस काल में भी शूद्रजन कहीं-कहीं सत्ता में थे या फिर आर्य राजाओं के सेनापति व न्यायाधीश जैसे उच्च पदों पर आसीन थे। इसका प्रमाण मनुस्मृति में ही उपलब्ध है—
जिस देश में धर्म की विवेचना शूद्र करें, वह कीचड़ में धँसी हुई गाय की भांति दुःख पाता है—
आत्मश्लाघा से भरे मनुस्मृति के लेखक के भीतर अनार्य शूद्रों के प्रति क्रोध और घृणा का भाव इस स्तर तक पैठा हुआ है कि वह जहां एक ओर किसी भी अपराध के लिए ब्राह्मणों को मृत्युदंड से मुक्त रखता है, वहीं दूसरी तरफ शूद्रों को छोटे-मोटे अपराध के लिए भी कठोर पाशविक दंड देने की संस्तुति करता है। कुछ उदाहरण देखिये—
यदि शूद्र तिरस्कारपूर्वक ब्राह्मण के नाम और वर्ण का उच्चारण करता है, तब उसके मुख में दस अंगुल लंबी लोहे की जलती हुई कील डालनी चाहिए—
यदि शूद्र अभिमान से ब्राह्मणों को धर्मोपदेश करे तो उसके मुँह और कान में राजा खौलता हुआ तेल डलवा दे—
शूद्र जिस-जिस अंग से ब्राह्मण को मारे, उसे कटवा दिया जाना चाहिए। यदि कोई शूद्र ब्राह्मण के विरुद्ध हाथ या लाठी उठाए, तब उसका हाथ कटवा दिया जाए और अगर शूद्र गुस्से में ब्राह्मण को लात से मारे, तब उसका पैर कटवा दिया जाए (8/279-280)।
यदि शूद्र गर्व से ब्राह्मण पर थूक दे, उसके ऊपर पेशाब कर दे तब उसके होठों को और लिंग को और अगर उसकी ओर अपान वायु निकाले तब उसकी गुदा को कटवा दे—
यह स्मृतिकार शूद्रों की हत्या को कुत्ता, बिल्ली, नेवला, मेंढक, कौआ आदि की हत्या से ज्यादा महत्व नहीं देता। उसका कहना है—
अर्थात्—बिल्ली, नेवला, नीलकंठ पक्षी, मेंढक, कुत्ता, गोह, उल्लू, कौआ किसी एक की हिंसा का प्रायश्चित शूद्र की हत्या के प्रायश्चित के बराबर है।
शूद्रजनों को सहस्त्राब्दियों तक शिक्षा से वंचित रखे जाने का 'ईश्वरीय ज्ञान' इसी ग्रंथ में वर्णित है। जिसे 'न शूद्राय मति दानं' और 'न चाऽस्योपदिशेद्धर्मं' (4/80) कहकर वर्जित कर दिया गया है। इस 'देवाज्ञा' का पालन नहीं करने वाले ब्राह्मण को नरक में डूबना पड़ता है—
जबकि अत्यंत धनाभाव में मरते हुए भी राजा को चाहिए कि वह वेद पढ़ने वाले ब्राह्मण से कोई कर न ले और इसके राज्य में निवास करता हुआ वेदपाठी ब्राह्मण वृत्ति के अभाव से पीड़ित न रहे—
जिस राजा के राज्य में वेदाध्ययन करने वाला ब्राह्मण वृत्ति के अभाव से पीड़ित होता है, उसका वह राज्य भी शीघ्र ही वृत्ति के अभाव से पीड़ित होता है (7/134)।
मनुस्मृति का लेखक शूद्रों को धन-सम्पत्ति धारण का अधिकार नहीं देता (8/417-418)।
एक ध्यान देने योग्य बात यह है कि मनुस्मृति के प्रारम्भिक चरणों का लेखक शूद्रों से इस स्तर तक घृणा करता हुआ नहीं दिखाई देता है। वह कहता है—
अर्थात्—श्रद्धावान मनुष्य लोकोपकारक उत्तम विद्या नीच से भी ले ले, शूद्रजन से परमधर्म को ग्रहण कर ले और निकृष्ट कुल से भी स्त्री रत्न लेना चाहिए।
उसका यह विचार निश्चित रूप से मानवीय मूल्यों को पुष्ट करता है—
अर्थात्—यदि वैश्य या शूद्र अतिथि रूप में ब्राह्मण के घर आ जायें तो उन्हें धर्मपूर्वक भृत्यों के साथ भोजन कराना चाहिए।
कुल मिलाकर यह पुस्तक ईश्वरीय वाणी के बहाने एक ऐसे पतनशील मानव समाज का निर्माण करने की संस्तुति करती है जिसमें कुछ लोग धर्माधारित श्रेष्ठ जातियों के रूप में फूले-फलें तथा शूद्र कहलाने वाले तिरस्कारपूर्वक पशुवत जीवन बिताने को विवश किये जायें। ■
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें